UPCOMING BOLLYWOOD MOVIES 2020 | आगामी बॉलीवुड फिल्में २०२०
विश्व हिंदी दिवस | WORLD HINDI DAY
१४ सितंबर, आज विश्व हिंदी दिवस है।
हिंदी, आज भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। आज हिंदी का प्रभाव देश विदेश में फैल चुका है, हिंदी के कारण हम बढ़ती हुई एकता देख सकते है।
जिस देश की एक प्रमुख भाषा बनती है उस देश की साक्षरता भी तेजी से बढ़ जाती है। छात्र अलग अलग भाषाएं सीखने में समय बर्बाद कर देते है, जिसकी वजह से पढ़ाई में ज्यादा समय चला जाता है।
मगर जब एक छात्र एक ही भाषा (उसकी मातृभाषा) में पढ़ाई करता है तब उसकी पढ़ाई में गति दिख जाती है।
हिंदी आज भारत की Official भाषा है, मगर राष्ट्रभाषा नहीं है। यही शर्मनाक है, किसी भी भारतीय भाषा की विश्व में पहचान नहीं है।
आज दुनिया में प्रमुख भाषाएं अंग्रेज़ी, चीनी, रूसी यूरोपीयन भाषाएं है, मगर हिंदी इतने सारे लोगो के इस्तेमाल करने के बावजूद भी प्रमुख भाषा नहीं है। इसका कारण भारत में होने वाला भाषा विभाजन है।
देश में यदि एक भाषा पर जोर नहीं दिया तो अगले ५० सालो शायद ही कोई मातृभाषा इस देश में बच पाएगी।
आज हिंदी इंटरनेट, ऐप्स, कंप्यूटर, मोबाइल पर दिखने में मिल रही है, क्योंकि हिंदी का विकास हो रहा है। इस भाषा का प्रयोग यदि हर भारतीय करे तो हिंदी दुनिया में अपना प्रभुत्व कायम कर पाएगी।
विश्व हिंदी दिवस पर सभी को शुभकामनाएं!